भारत के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का मुंबई में निधन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मुंबई : भारत के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन …मुंबई के  ब्रीच   कैंडी हॉस्पिटल में हुआ निधन. वे ICU में थे. उन्होंने मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। जाने-माने उद्योगपति हर्ष गोयनका ने उनके निधन की खबर एक्स पर साझा की। उन्होंने लिखा- घड़ी ने टिक-टिक बंद कर दी है। टाइटन का निधन हो गया। Ratan Tata ईमानदारी, नैतिक नेतृत्व और परोपकार की एक मिसाल थे, जिन्होंने व्यापार और उससे परे की दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है। वह हमारी स्मृतियों में सदैव ऊंचा रहेंगे।उनके निधन की पुष्टि टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रसेखरन ने आधिकारी बयान जारी कर की है. 9 अक्टूबर को उनके तबियत खराब होने की खबर आई थी उसके बाद उन्हें मुंबई में ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. 86 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. वे भारत के सबसे प्रसिद्द उद्योगपतियों में से एक थे. उन्हूने हमेशा कर्मचारी के बारे में सोचा. न की मुनाफ़ा कमाने का. कर्मचारी पहले फिर काम. जैसी पालिसी थी उनकी. उनका नाम भारत बड़े आदर से लिया जता है.

ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English