रुड़की: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, वीडियो देखिये

मुख्यमंत्री धामी ने हर संभव मदद करने को कहा है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

वीडियो-

 

रुड़की।भारतीय क्रिकेटर  बल्लेबाज ऋषभ पंत आज सुबह एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं वह दिल्ली से रुड़की अपने घर आ रहे थे और रुड़की के पास नारसन बॉर्डर पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई दुर्घटना में हुए गंभीर रूप से घायल हुए हैं रुड़की में हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद उनको बड़े हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कहां है जो भी मदद चाहिए होगी चाहे वह एंबुलेंस हो या अन्य तरह की की जाएगी।

ALSO READ:  UK : नॉएडा निठारी कांड से चर्चित सुरेन्द्र कोली ने हरिद्वार में चाय दुकान में लगाईं फांसी

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर श्री ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनका समचित ईलाज की सभी सम्भव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके ईलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है तो उसकी भी व्यवस्था की जाए।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का प्रातः लगभग 5:30 बजे कोतवाली मंगलोर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हो गया था। मौके पर 108 व हरिद्वार पुलिस द्वारा घायल को सर्वप्रथम रुड़की अस्पताल में शिफ्ट किया तत्पश्चात देहरादून रेफर किया गया है।

ALSO READ:  UK : आजादी के 75 साल बाद नदगलगाँव पहुंचेगी सड़क-मंत्री राम सिंह कैड़ा किया मोटर के निर्माण कार्य का शुभारम्भ

उत्तराखंड में मूल पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के रहने वाले हैं पंत-

ऋषभ राजेंद्र पंत एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है जिनका जन्म रुड़की, उत्तराखंड में हुआ था। इनका पैतृक निवास ‘पिथौरागढ़’ जनपद के गंगोलीहाट तहसील के पाली नामक गाँव मे है। ऋषभ पंत घरेलू क्रिकेट दिल्ली के लिए खेलते हैं। पंत मुख्यतः बल्लेबाजी और विकेटकीपर के लिए जाने जाते हैं।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English