यूपी : नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर में पाँच सदस्यों की हुई वृद्धि

- चेयरमैन की अध्यक्षता में दिलाई गई शपथ
- स्वच्छ सुन्दर सुलतानपुर के निर्माण हेतु नगर पालिका परिषद है प्रतिबद्ध
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ नगर पालिका मुख्य कार्यालय परिसर स्थित शहीद सुन्दरलाल पार्क में नगर पालिका परिषद सुलतानपुर हेतु शासन द्वारा नाम निर्दिष्ट सदस्यों का नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में उपजिलाधिकारी सदर सुलतानपुर विपिन कुमार द्विवेदी के द्वारा शैलेन्द्र प्रताप सिंह विधान परिषद सदस्य की विशिष्ट उपस्थिति में समारोह पूर्वक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें पॉंच नामित सदस्यों रणजीत सिंह सन्त,प्रदीप जायसवाल, रवि अग्रहरि,रेनू सिंह,मदन सोनकर को शपथ ग्रहण कराया गया। 

पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में बताया कि उ0प्र0 शासन,नगर विकास अनुभाग-6, लखनऊ की अधिसूचना संख्या 310/नौ-6-2026 दिनांक 14.03.2026 द्वारा नगर पालिका परिषद सुलतानपुर हेतु राज्यपाल महोदय द्वारा नाम निर्दिष्ट सदस्यों के रूप में पॉंच सदस्यों को नामित किये जाने के क्रम में शपथ ग्रहण कराते हुए नगर पालिका परिवार में पॉंच सदस्यों की वृद्धि हुयी है। नगर पालिका प्रदेश व केन्द्र सरकार की मंशानुरूप विभिन्न योजनाओं व आम जनमानस की समस्याओं वआवश्यकताओं के अनुरूप जनहित के विकास कार्य करा रहे हैं व स्वच्छ सुन्दर सुलतानपुर के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध हैं। शपथ ग्रहण समारोह के अन्त में अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज ने आये हुए सभी सम्भ्रान्तजन का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सभासद प्रवीण मिश्र व दिनेश चौरसिया ने किया। इस अवसर पर भाजपा सुलतानपुर के पदाधिकारीगण एवं गणमान्य जन जगजीत सिंह छंगू, डा0 सीताशरण त्रिपाठी,प्रीती प्रकाश,रीना जायसवाल,सुमन सिंह,कृपा शंकर मिश्र,रचना अग्रवाल,ज्ञान जायसवाल, आकाश जायसवाल, समाजसेवी रूद्र प्रताप सिंह मदन,भारत भारती के संस्थापक सुन्दरलाल टंण्डन,एवं नगर पालिका के सभासद रमेश सिंह टिन्नू,रेनू सिंह,संजय कप्तान, अफजल अंसारी,अरशद हबीब, मो0 आरिफ,अरूण कुमार तिवारी,मीना जायसवाल, अखिलेश मिश्र,गिरीश कुमार मिश्र,मो0 जाहिद गुड्डू, अरविन्द यादव,अजय सिंह, मो0 अहमद आदि के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिले व नगर के पदाधिकारी कार्यकर्ता के साथ नगर के सम्भ्रान्तजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।



