UK :सचिव समिति की बैठक में CS ने सर्वप्रथम कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की जानकारी ली

ख़बर शेयर करें -
देहरादून :  मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने सर्वप्रथम कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कुंभ 2027 से संबंधित कार्यों की शासनादेश शीघ्र से शीघ्र जारी किए जाने के निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण किया जा सके।मुख्य सचिव ने वन विभाग से प्रदेश में वनाग्नि की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि फारेस्ट फायर के संबंध में रिस्पांस टाइम लगातार कम करने के लगातार प्रयास किए जाएं। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों की जनपदवार ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे वरिष्ठ अधिकारियों के फील्ड पर जाने से स्थिति में सुधार आयेगा। उन्होंने जानबूझ कर जंगलों में आग लगाने वालों पर भी कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

ALSO READ:  यूपी : सुल्तानपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 विषय पर अतिथि व्याख्यान का हुआ आयोजन

मुख्य सचिव ने प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी जनपदों से गैस आपूर्ति की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ज़िलाधिकारियों को माँग और आपूर्ति पर लगातार नज़र रखते हुए, कालाबाजारी रोके जाने के लिए कार्रवाई किए जाने की बात कही।इस अवसर पर प्रमुख सचिव  आर के सुधांशु,  एल फ़ैनाई,  आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा,  चंद्रेश कुमार यादव,  श्रीधर बाबू अद्धांकी,  रविनाथ रमन, विनोद कुमार सुमन,  रणवीर सिंह चौहान,  आनंद स्वरूप, डॉ. अहमद इकबाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री धामी से गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष  नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की

Related Articles

हिन्दी English