रावायला :  दोपहर भगवान श्री राम शोभा यात्रा (श्री राम जी की बारात) एवं रात्रि को श्रीराम बनवास की लीला का मंचन किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
रायवाला : श्री रामलीला महोत्सव के मुख्य मंच उद्घोषक एवं लोक कल्याण समिति के प्रवक्ता श्री विरेन्द्र नौटियाल (वीरू) ने जानकारी देते हुए बताया की बुधवार को दोपहर भगवान श्री राम शोभा यात्रा (श्री राम जी की बारात) प्रतीतनगर एवं रायवाला भ्रमण एवं रात्रि को श्री राम वनवास की लीला का मंचन किया गया ।
दृश्य में दिखाया गया की मुनादी वाला अयोध्या नगरी में मुनाद करता है, की कल भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया जाएगा । इसकी जानकारी मिलते ही मंथरा कैकई को देती है । देवताओं के अनुरोध पर देवी सरस्वती कैकेयी की दासी मंथरा की मति फेर देती हैं । मंथरा और कैकेयी का कान भरना शुरु कर देती है क‌ि राम अगर राजा बन गए तो कौशल्या का प्रभाव बढ़ जाएगा । इसलिए भरत को राजा बनवाने के लिए तुम्हें हठ करना चाह‌िए । मंथरा कैकेयी को बताती है, की जब राजा दशरथ देवासुर संग्राम में घायल हो गए थे तब युद्ध के दौरान महाराज दशरथ के रथ के पहिए की कील निकल गई, और रथ लड़खड़ाने लगा, ऐसे में कैकेयी ने कील की जगह अपनी उंगली लगा दी और महाराज की जान बचा ली । राजा दशरथ, कैकेयी के युद्ध भूमि में साहस से बहुत प्रसन्न हुए और उन्हें तीन वरदान मांगने के लिए कहा था । कैकई ने उस समय प्रेमवश कह दिया कि इसकी जरूरत नहीं है, अगर कभी जरूरत होगी तो मांग लूंगी । कैकई ने राजा दशरथ को इसी वरदान के जाल में फंसा लिया और राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांग लिया ।
श्रीराम के पात्र – सौरभ चमोली  , सीता- नितीश सेमवाल, लक्ष्मण – जयंत गोस्वामी, भरत-प्रिंस , शत्रुघन- सन्नि, शंकर- विष्णु , पार्वती- राहुल प्यारे , दशरथ- राम सिंह, कौशल्य- नरेन्द्र रावत , सुमित्रा- अरविन्द कैंतुरा, कैकई-मंथरा- आयुष जोशी , सुमंत- सचिन गौड़ , सरस्वती- आराध्या तिवाड़ी, द्वारपाल- तीरथ सिंह, गुरु वशिष्ठ – भगत सिंह , मुनादी वाला – तीरथ सिंह,  नृतिकी- अमन थापा आदि ने सुंदर अभिनय किया ।  सुंदर भव्य मंचन देखने के लिए आए हिमालय महादेव ट्रस्ट, ऋषिकेश के अध्यक्ष विवेक तिवारी, सचिव चेतन गौड़ जी, नवयुवक रामलीला समिति, भगवान पुर हरिद्वार रामलीला समिति के पदाधिकारीयों को लोक कल्याण समिति द्वारा राम दरबार की माला एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । साथ ही साथ आए हुए अतिथियों सहित सैकड़ों राम भक्तों ने मंचन को देखा और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया ।
इस दौरान लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष – गंगाधर गौड़, उपाध्यक्ष- बालेन्द्र सिंह नेगी, सचिव – नरेश थपलियाल, कोषाध्यक्ष – मुकेश तिवाड़ी, प्रवक्ता विरेन्द्र नौटियाल (वीरु), मुख्य निर्देशक महेन्द्र सिंह राणा,  महिला कल्याण सचिव- अंजु बड़ोला, सदस्य- नवीन चमोली , आशीष सेमवाल , योगेन्द्र, सिकन्दर, जगदीश सेमवाल,  प्रिंस , यश मिश्रा , अरविन्द, ऋषभ , मोहन थापा ,  राजू कुमार, अंश , अरविन्द , सूरज , समर , आयुष , प्रियंशु सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

हिन्दी English