ऋषिकेश : खदरी में बारिश से जगह जगह सड़के हुई जलमग्न

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
श्यामपुर-तीर्थ नगरी ऋषिकेश व ग्रामीण क्षेत्रों में गुरूवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदला । सड़कें नदियों में तब्दील हो गई। हर तरफ सड़कों पर कई-कई फ़ीट पानी भरा मिला,तेज हवाओं के साथ भारी बारिश से लोगों ने जहां गर्मी से राहत ली वहीं भारी बारिश से क्षेत्र की ज्यादातर सड़कें पानी से लवालब भरी रहीं। श्यामपुर क्षेत्र के खदरी, चोपड़ा फार्म,गुलज़ार फार्म, लकड़घाट रोड कई स्थानों पर बारिश के पानी की निकासी न होने के चलते वाहन चालक लंबे समय तक जूझते रहे। बारिश से ट्यूशन के बच्चों को ख़ासकर मुश्किलों का सामना करना पड़ा जगह जगह सड़कों पर जलभराव से चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।सड़कें तालाब में तब्दील हुई नज़र आई बारिश के पानी के चलते वाहनों के पहिए थमे रहे। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में जरा सी बरसात ने ऐसे हालत पैदा कर दिए जैसे गाँव में बाढ़ आ गई हो। इलाके सब जल भराव के शिकार हो गए. सामाजिक कार्यकर्ता नवीन नेगी ने कहा अभी तो मॉनसून का सत्र नहीं आया अभी से ही ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें जलमग्न हो रही है जो कि एक दयनीय स्थिति बनी हुई है। जलभराव का मुख्य कारण नाली का न होना है। मॉनसून से पहले पहले नालियों का निर्माण करना अति आवश्यक है।
ALSO READ:  दिल्ली :केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English