ऋषिकेश में कांग्रेस ने भेजा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, नीट पेपर लीक मामले पर, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा उप जिलाधिकारी  के माध्यम से  राष्ट्रपति को नीट पेपर लीक मुद्दे पर सरकार की हीला–हवाली और जिम्मेदारी से बचने के कारण को देखते हुए शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर एक ज्ञापन प्रेषित किया।
 इस संबंध में जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल एवं पीएससी जयेंद्र रमोला ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य से जुड़ा NEET पेपर लीक मामला केवल एक परीक्षा का संकट नहीं, बल्कि व्यवस्था पर गंभीर सवाल है।हम शिक्षा मंत्री और केंद्र सरकार से पूछना चाहते हैं कि आखिर इतनी महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर कैसे लीक हो जाता है? लाखों छात्र दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन पेपर माफिया उनकी मेहनत पर पानी फेर देते हैं। इसकी जवाबदेही कौन लेगा?  सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी जिम्मेदारी से कैसे बच सकती है?
इसीक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट व चंदन सिंह पँवार कहा कि चाहे छात्रों के भविष्य का सवाल हो या युवाओं के रोजगार का,  सरकार हर मोर्चे पर जवाबदेह है। जनता जानना चाहती है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम क्यों नहीं उठाए गए।हम मांग करते हैं कि NEET पेपर लीक की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच हो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार स्पष्ट जवाब दे। देश के युवाओं और आम नागरिकों का विश्वास बहाल करना सरकार की जिम्मेदारी है देश के होनहार नीट छात्र–छात्राओं हत्या के दोषियों को उम्र कैद व मृत्युदंड देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाए और शिक्षा मंत्री को शीघ्र बर्खास्त किया जाए, यह हमारी देश के हर विद्यार्थियों की तरफ से सरकार से मांग है और इससे कम हमें कुछ भी स्वीकार नहीं यदि ऐसा नहीं होता तो पूरे देश में आंदोलन और तेज किया जाएगा।
आज उप–जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन मोहन शर्मा, महंत विनय सारस्वत, राकेश अग्रवाल, ललित मोहन मिश्रा, मदन शर्मा, एडवोकेट शैलेन्द्र सेमवाल, सूरत कोहली, अजय ठाकुर, भूपेंद कुकरेती, राजेंद्र कोठारी, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, भगवान पंवार, सरोजनी थपलियाल, पुष्पा मिश्रा, रुकम पोखरियाल, ऋषि सिंघल, अशोक शर्मा, सिंग राज पोसवाल, प्रवीण गर्ग, विनोद रतूड़ी, भूपेंद्र राणा, सुमित चौहान, विश्वजीत अधिकारी, रवि थापा, एडo मनोज पंवार, राकेश थपलियाल, हिमांशु कश्यप, आदित्य झा, कमलेश कुमार, तरुण त्यागी आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English