ऋषिकेश : चंद्रेश्वर नगर में होटल के अन्दर कर्मी से मारपीट, हरियाणा नंबर कार में आये थे हमलावर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : चंद्रेश्वर नगर में सोमवार शाम लगभग ५ बजे के आस पास,  दुर्गा मंदिर के पास होटल  के अन्दर एक कर्मी  पर हमला करने का मामला सामने आया है. हरियाणा नंबर की एक कार जिसका टैक्सी  नंबर HR 58 D 8940 है. पीड़ित  युवक आवेश पासवान के मुताबिक़,   वैगन आर कार में आये थे. पीड़ित होटल कर्मी आवेश से कमरे के बारे में पूछने लगे. उसके बाद उसकी पिटाई कर दी. युवक के मुंह और हाथ में चोट के निशान थे. होंठ भी सूजा हुआ था. आरोपी युवक लगभग पांच बताये जा रहे हैं. दुर्गा मंदिर के पास स्थित होटल से हमला  करने के बाद वे वहां से भागने लगे. भैरव मंदिर के सामने चंद्रेश्वर नगर  मोड़ पर स्थानीय युवकों ने कार को घेर लिया. उसके बाद पुलिस को सूचित किया. पुलिस मौके पर पहुंची और कार में युवकों को ड्राइव कर कोतवाली ले गयी. युवक को फिर उसके साथी मोटर साईकिल में हॉस्पिटल ले गए. किस बात पर विवाद हुआ था अभी युवक से पूछताछ करेगी तब पता चल सकेगा.घटना के बाद क्यूंकि युवक से साफ़ साफ़ बोला नहीं जा रहा था इसलिए विवाद क्या था स्पष्ट पता नहीं चल पाया था. कार हरियाणा नंबर की है. लेकिन जो कार में वाहन स्वामी का नाम लिखा हुआ था वह दिल्ली निवासी कोई अंजलि के नाम से दिखाई दे रहा है. जिसमें पता,  हरी नगर  DDU स्टाफ क्वार्टर का बताया जा रहा है. आपको बता दें, ऋषिकेश और आस पास  कई युवक पकडे गए हैं पिछले कई दिनों में जो हुडदंग, मारपीट करने के आरोप में अलग अलग जगहों से. ऐसे में ऑपरेशन लगाम के तहत पुलिस कार्यवाही भी कर रही है. हमलवार क्योँ आये थे ? क्योँ हमला किया होटल कर्मी पर यह जांच का विषय है.  खबर लिखे जाने तक पुलिस कोतवाली ले गयी थी आरोपी युवकों को. मामले में जांच में जुटी हुई थी.

ALSO READ:  UK: सहसपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा
oppo_2
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English