हरीश रावत ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी मनीषा चौहान के परिवार से मिलकर दी बधाई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे हरिद्वार स्थित मनीषा चौहान के घर. मनीषा के घर वालों से मिलकर रावत ने बधाई दी और शुभकामनायें दी भविष्य के लिए. आपको बता दें, भारतीय हॉकी टीम में चयन हुआ है मनीषा का. मूल रूप से यमकेश्वर की रहने वाली है मनीषा चौहान.  इस अवसर पर हरीश रावत ने कहा, हरिद्वार की बेटी  मनीषा चौहान  जिसको भारतीय हॉकी टीम में अपनी कड़ी मेहनत के बलबूते चयन होने का गौरव हासिल हुआ, जिससे पूरे उत्तराखंड और देश में अपना, अपने माता-पिता और हरिद्वार का नाम रोशन किया। आज उनके निवास स्थान श्यामपुर कांगड़ी पहंचकर बेटी मनीषा चौहान के माता-पिता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करने का मुझे भी अवसर मिला।”

ALSO READ:  UK :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न, 9 महिला कैडेट्स ने भी रचा इतिहास

Related Articles

हिन्दी English