ऋषिकेश: सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के क्रम में महापौर और पार्षदों ने किया ‘लाल पानी प्लांट’ का स्थलीय निरीक्षण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :  उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में और कल शाम की बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, आज  महापौर  एवं नगर निगम के सम्मानित पार्षद गणों द्वारा ‘लाल पानी प्लांट’ का संयुक्त रूप से स्थलीय भ्रमण और निरीक्षण संपन्न किया गया।

​निरीक्षण के दौरान  महापौर और जनप्रतिनिधियों ने प्लांट की कार्यप्रणाली, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्थाओं और वर्तमान स्थिति का बारीकी से जायजा लिया । इस दौरान संबंधित अधिकारियों को  न्यायालय के मानकों के अनुरूप सभी कार्यों को पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और गति के साथ संचालित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए ।भ्रमण का मुख्य उद्देश्य  उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत प्लांट की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना और पर्यावरण नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना रहा ।

ALSO READ:  UK : कोरोनेशन हॉस्पिटल में झगड़े की घटना के वायरल वीडियो का मामला, अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज हुआ अभियोग

​इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान महापौर  के साथ सम्मानित पार्षदों ने अपनी  उपस्थिति दर्ज कराई और प्लांट के सुधार व सुचारू संचालन के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए । नगर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में इस संयुक्त स्थलीय निरीक्षण को एक बेहद महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है ।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद अब तक टैक्स फ्री नहीं हुई आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, डॉ. राजे नेगी ने जताई चिंता

​महापौर  कहा कि  सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । उन्होंने सभी सम्मानित पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर के विकास और जनहित के कार्यों में सभी जनप्रतिनिधियों का यह सकारात्मक सहयोग अत्यंत सराहनीय है।

इस अवसर पर नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय पार्षद गण और प्लांट के तकनीकी विशेषज्ञ मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English