ऋषिकेश में हाई प्रोफाइल मामले में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी ने लगाये पति पर गंभीर आरोप, एक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : शनिवार देर शाम अचानक ऋषिकेश कोतवाली की तरफ कुछ मीडिया कर्मियों की आवाजाही अचानक तेज हो गयी. एक हाई प्रोफाइल मामले में…जो कि  ऋषिकेश का नामचीन प्रॉपर्टी डीलर बताया जा रहा है, उसकी पत्नी ने उस पर काफी गंभीर आरोप लगाये हैं. जो न केवल अनैतिक हैं बल्कि गंभीर भी हैं. सूत्रों के अनुसार,  पत्नी की तहरीर पर दो दिन पहले इस मामले में मुक़दमा दर्ज किया गया है. उसके बाद शनिवार को एक ब्यक्ति की गिरफ़्तारी हुई. जो प्रॉपर्टी डीलर का राजदार बताया जा रहा है. वहीँ खबर फैलते ही तीर्थ नगरी में चारों तरफ चर्चाओं  ने जोर पकड़ा. अब पुलिस सूत्रों के अनुसार, कई नामचीन प्रॉपर्टी डीलर रडार में बताये जा रहे हैं. उनके नाम पुलिस के पास आये हैं. ऐसे में उनकी गिरफ़्तारी भी संभव है. उनसे भी पूछताछ हो सकती है. बताया जा रहा है, पीड़ित महिला के पास कई सबूत हैं जो वह पुलिस के सामने रख सकती है. उस आधार पर कार्रवाई संभव है.

ALSO READ:  UK : 24 महिला जिप्सी संचालक जल्द घुमाएंगे पर्यटकों को, अनुमति देने पर बनी सहमति, जानें

उल्लेखनीय है,  इससे पहले भी यह प्रकरण पुलिस, समाज के  सामने आया था. लेकिन उस समय मामला थोड़े दिन उछलने के बाद शांत हो गया था. लेकिन अब पत्नी ने फिर से  गंभीर आरोप लगाये हैं. जिसमें  कहा गया है, प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए पति उसको उसके दोस्तों  या फिर प्रॉपर्टी डीलरों के सामने पेश करता था. मामले में जो राजदार  गिरफ्तार हुआ है उसके परिजन भी कोतवाली पहुंचे थे. वहीँ अब पुलिस आगे क्या करती है.  यह देखने वाली बात होगी. जिन प्रॉपर्टी डीलरों के नाम आये हैं वे देर शाम अपने रसूख के हिसाब से फोन स्विच ऑफ करते पाए. कई उनमें से फ़ोन  बिजी स्टेटस में मिले. कई सिफारिशों के गलियारे में घुसने का प्रयास करते हुए बताये गए. शनिवार होने की वजह से अगले दिन छुट्टी है. ऐसे में सिफारिशी फोन दूसरी तरफ से नहीं उठे…फिर उनमें  से कई प्रॉपर्टी डीलर देहरादून की तरफ कार दौडाते पाए गए. शायद सिफारिशी  फोन करवा कर अपना  पल्सला झड़वा  सकें. प्रॉपर्टी डीलरों /डीलर के कई नजदीकी  ऋषिकेश में  कई व्यापारी   फोन का गला घोंट कर घर में दुबके होने की जानकारी मिली. सूत्रों के अनुसार,  एक तो नैतिकता की चुन्नी ओढ़  हरिद्वार की तरफ  धार्मिक यात्रा पर गया बताया. गुरु की शरण में ..अब यह रविवार का सूर्य उनके लिए कैसा रहता है रविवार को पता चल पायेगा. फिलहाल उनमें से कई अँधेरी रातों में तेल फूँकते दिखाई दिए….खैर,  देखा जाए तो तीर्थनगरी एक बार फिर से बदनाम हो रही है….ऐसे में समाज  किस तरफ जा रहा है. यह भी चिन्तन, मनन करने का समय है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में मशगूल है.

ALSO READ:  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

नोट-किसी की निजता और सुरक्षा को देखते हुए उनके नामों का खुलाशा या पहचान यहाँ पर नहीं  की गयी है. खुलाशा पुलिस करेगी.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English