केंद्रीय विद्यालय IDPL, ऋषिकेश हेतु वन भूमि हस्तांतरण पर सांसद त्रिवेन्द्र की पहल से महत्वपूर्ण प्रगति…जानिए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • केंद्रीय विद्यालय IDPL ऋषिकेश  हेतु वन भूमि हस्तांतरण पर सहमति प्रदान करते हुए  मंत्री  ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य को प्राथमिकता पर लेकर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए
नई दिल्ली/देहरादून/ऋषिकेश : मामला ऋषिकेश के एकमात्र केंद्रीय विद्यालय से जुड़ा है. IDPL के अन्दर है केंद्रीय विद्यालय.  हरिद्वार के सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज केंद्रीय विद्यालय IDPL, ऋषिकेश के लिए वन भूमि हस्तांतरण के विषय में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  भूपेंद्र यादव से पुनः भेंट कर विस्तृत चर्चा की।
सांसद  रावत ने केंद्रीय मंत्री को इस विषय की गंभीरता तथा स्थानीय विद्यार्थियों के हित में इसके महत्व से अवगत कराया। विषय की संवेदनशीलता को देखते हुए केंद्रीय मंत्री  भूपेंद्र यादव ने तत्काल संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की।केंद्रीय विद्यालय हेतु वन भूमि हस्तांतरण पर सहमति प्रदान करते हुए  मंत्री  ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य को प्राथमिकता पर लेकर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों को शीघ्रातिशीघ्र इसका लाभ मिल सके।सांसद  रावत ने विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने तथा पूर्ण सहयोग का आश्वासन देने के लिए केंद्रीय मंत्री  भूपेंद्र यादव का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
ALSO READ:  UK : नशे की लत ने पहुँचाया सलाख़ों के पीछे...ऋषिकेश क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा

Related Articles

हिन्दी English