IIT ग्रेजुएट बना बाबा, युवती ने लगाया रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक महिला के साथ बलात्कार के आरोप में IIT से ग्रेजुएट एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान अभिषेक मिश्रा (29) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला है।
संन्यासी बनने के बाद उसने अपना नाम बदलकर आदिकर्ता नारायण दास रख लिया था। छत्तीसगढ़ की रहने वाली 22 वर्षीय एक महिला, जो नर्सिंग की छात्रा है, ने उस पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को यहां बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अभिषेक मिश्रा ने ‘प्रसाद’ के बहाने दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया, उसके साथ बलात्कार किया, और फिर उसकी तस्वीरें और वीडियो बना लिए। इसके बाद उसने पीड़िता को ब्लैकमेल किया और 5 लाख रुपये की मांग की। आरोपी ने पीड़िता को यह भी धमकी दी कि अगर उसने पैसे देने से मना किया, तो वह उन वीडियो और तस्वीरों को वायरल कर देगा।



