सरकारी नौकरी हो तो ऐसी….42 साल की शासकीय सेवा के बाद कुछ इस तरह रावत हुए सेवानिवृत्त

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय और अपर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने उनके कार्यों को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
टिहरी : नौकरी हो तो ऐसी…वाकई 42 साल सरकारी सेवा को दे दिए…ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है लेकिन टिहरी में ऐसा हुआ है. शनिवार को 42 साल की सरकारी सेवा का कार्यकाल पूर्ण करने के बाद गढ़वाल मंडल आयुक्त कार्यालय में तैनात मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नेत्र सिंह रावत सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय और अपर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने उनके कार्यों को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी।

शनिवार को गढ़वाल मंडल आयुक्त कार्यालय में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि रावत ने अपनी 42 साल की शासकीय सेवा के दौरान बेहतरीन योगदान दिया है। आयुक्त कार्यालय में कार्यरत रहते हुए उन्होंने बेहतर ढंग से कार्यों का संपादन किया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद घर में बैठने के बजाय अपनी रुचि के कार्यों में प्रयासरत रहना चाहिए। जरुरत पड़ने पर समय-समय पर वह अपने कनिष्ठों को उचित सलाह दे सकते हैं। ताकि उनके अनुभव का लाभ कनिष्ठों को मिल सके।

ALSO READ:  नहीं रहे उत्ताराखंड निवासी भारतीय शूटर व कोच जसपाल राणा,49 वर्ष की उम्र में दिल्ली में ली अंतिम सांस

अपर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने कहा कि जब भी रावत को कोई दायित्व दिया गया, उन्होंने बिना किसी संकोच और देरी के कार्यों को पूरा किया। अपने कार्यकाल में उन्होंने अपनी कार्यशैली से अपने सहकर्मियों और अधिकारियों को प्रभावित किया।  वहीं सेवानिवृत्त हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रावत ने शासकीय सेवा के दौरान उनको उच्च अधिकारियों और अधीनस्थ सहयोगियों का पूरा सहयोग मिला है। इसके लिए वह सभी का धन्यवाद करते हैं।इस अवसर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रमेश रावत व धर्म सिंह रावत, नाजीर विजय कुमार नैथानी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने रावत को सेवानिवृत्ति पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

ALSO READ:  UK : नैनीताल में कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल में

Related Articles

हिन्दी English