HR :डा.अजय सिंह चौटाला का वनवास खत्म सक्रिय राजनीति की गवाह बनेगी हांसी रैली – दिग्विजय सिंह चौटाला

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • 65 हजार लड्डूओं का केक काटा जाएगा 13 मार्च को हांसी रैली में
  • अखिलेश यादव को स्व.चौधरी देवीलाल और पूर्व सपा प्रमुख स्व.मुलायम सिंह यादव को  बुनकर द्वारा तैयार कलाकृति भेंट की जाऐगी
  • खाप पंचायत प्रतिनिधियों, सतलोक आश्रम प्रतिनिधियों खिलाड़ियों,व सामाजिक संगठनों के लिए विशेष स्टेज तैयार करवाया गया है
भिवानी  : 13 मार्च हांसी रैली को लेकर आज जजपा युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने पत्ते खोलते हुए कहा की हांसी सर्व हरियाणा जनचेतना दिवस रैली डा. अजय सिंह चौटाला के 16 साल के राजनीतिक वनवास को खत्म कर उन्हें सक्रिय राजनीति में भागेदारी कर प्रतिनिधित्व करने का गवाह* बनेगी।  चौटाला ने रैली के पंडाल को लेकर कहा की यह भव्य पंडाल होगा जिसमें *तीन मुख्य स्टेज बनाए जाएंगे।पहले स्टेज पर वीवीआईपी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य,खाप प्रतिनिधियों के साथ सतलोक आश्रम प्रतिनिधि,खेल खिलाड़ियों के बैठने की व्यवस्था होगी। दूसरे स्टेज पर डा. अजय सिंह चौटाला के साथी, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी,गायक व सामाजिक गैर राजनीतिक दलों के साथी बैठेंगे.
वहीं तीसरे स्टेज पर पत्रकार,विश्व प्रसिद्ध कलाकार को बैठाया जाएगा।गर्मी को देखते हुए विशेष पंडाल होंगे करीबन 450 पंखे लगेंगे। वहीं इनसो के करीबन 450-500 वालियंटर* साथी व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाएंगे। रैली का होगा लाइव रनिंग..हांसी रैली को करीबन 12 बड़ी एलईडी के साथ लाइव दिखाया जाएगा। सोशल मीडिया पेज और अन्य महत्वपूर्ण सोशल नेटवर्किंग से रैली का प्रसारण होगा*। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा की यह रैली हरियाणा के इतिहास में एक अभूतपूर्व योगदान देगी जिसमें *हजारों ट्रैक्टरों के साथ नारनौंद,हांसी,हिसार, आदमपुर,उकलाना के किसान साथी पहुंचेंगे.
विशेष हैलिपैड की व्यवस्था…रैली को लेकर डा. अजय सिंह चौटाला,सपा प्रमुख अखिलेश यादव और दुष्यंत चौटाला पहुंचेंगे जिनके लिए विशेष हैलिपैड बनवाया गया है। मुख्य अतिथि अखिलेश यादव के लिए विश्वप्रसिद्ध बूनकरो द्वारा बनाया गई चौ देवीलाल और स्व.मुलायम सिंह यादव की कलाकृति भेंट की जाएगी।वहीं पंजाब से विशेष रूप से बनवाया गया किसान का रथ बैल गाड़ी अखिलेश यादव को भेंट की जाएगी।चौटाला ने कहा की यह हरियाणा के इतिहास की सबसे व्यवस्थित रैली होगी। जो उकलाना रैली का रिकार्ड तोडेगी‌। उन्होंने कहा की इस रैली में लाखों लोग डा. अजय सिंह चौटाला को चाहने वाले पहुंचेंगे जो राजनीतिक व गैर राजनीतिक रूप से जुड़े होगें।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि डा.अजय सिंह चौटाला हांसी रैली के बाद राजनीतिक वनवास खत्म कर सक्रिय राजनीति में आऐगें और 2029 के चुनाव में अहम भूमिका के साथ मैदान पर होंगे जिसकी घोषणा वह स्वयं हांसी रैली में करेंगे।कुल मिलाकर हांसी रैली की सभी तैयारियां को पूरा कर लिया गया और 13 मार्च को हांसी की धरती लाखों लोगों के गवाह बनेगी।विश्व प्रसिद्ध गायक पहुंचेंगे रैली में…13 मार्च को हांसी में विश्वप्रसिद्ध रैपर गायक यो यो हनी सिंह,एपी ढिल्लों सरीखे गायक आएंगे जो रैली में अपनी गायकी से समा बांधेंगे इसके अतिरिक्त हरियाणा के गायकार अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे.इस मौके पर उनके साथ जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा हल्का अध्यक्ष अजमेर मुंढाल शेठी धनाना दिग्विजय सिंह चौटाला के प्रैस सचिव राजू मेहरा,मदन जुसवाला, राजेश ग्रेवाल, आशु वाल्मीकि,अंकित ढुल, सिद्धार्थ ढुल, जयदीप ग्रेवाल, नितिन सैन, अशोक सिहाग सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे.
ALSO READ:  UK: बेरीनाग के पास उपराड़ा गांव निवासी आदित्य पाठक ने पास की UPSC परीक्षा, 189 वीं रैंक

Related Articles

हिन्दी English