श्रीनगर : नशा कैसे छुड़ाएं, वर्कशॉप हुई आयोजित गढ़वाल यूनिवर्सिटी में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

श्रीनगर : स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलाधिकारी पौड़ी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशों पर नशा मुक्ति से संबधित जन-जागरूकता कार्यशाला का आयोजन एच.एच.बी. गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम और एनडीपीएस एक्ट की जानकारी के साथ ही नशा मुक्ति की शपथ भी दिलायी गयी।

ALSO READ:  UK: अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला, हल्द्वानी में UKD ने किया प्रदर्शन दुष्यंत गौतम के खिलाफ, रक्त से लिखा पत्र राष्ट्रपति के नाम

चिकित्साधिकारी डॉ0 आशीष गुंसाई द्वारा युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृति तथा उसके हानिकारक प्रभाव और प्रतिबन्धित पदार्थो के उपयोग से होने वाले शारीरिक तथा मानसिक दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही नशीले पदार्थों से दूर रहने हेतु सुझाव तथा जनपद में उपलब्ध नशा मुक्ति से सम्बन्धित सुविधाओं के बारे में बताया गया।डॉ0 शशांक द्वारा तम्बाकू उपयोग से होने वाले विभिन्न कैंसर के साथ ही ओरल हेल्थ के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी, कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी डॉ0 राकेश ,मनमोहन देवली, स्वेता गुंसाई एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English