ऋषिकेश:युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष बने हिमांशु कश्यप

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : बुधवार को  युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष नियुक्त होने पर हिमांशु कश्यप का कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने अपने कार्यालय में माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं. कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की रीढ़ है और हिमांशु कश्यप जैसे ऊर्जावान, कर्मठ एवं जुझारू युवा के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। व हिमांशु कश्यप अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए युवाओं की आवाज़ को बुलंद करेंगे और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। व आज प्रदेश और देश को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जो समाज के लिए समर्पित होकर कार्य करें और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहें। युवा कांग्रेस के माध्यम से युवाओं को एक सशक्त मंच मिल रहा है, जिससे वे अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।
नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस हिमांशु कश्यप ने कहा कि में कांग्रेस नेता व युवाओं के प्रेरणास्त्रोत जयेंद्र रमोला का आभार व्यक्त करता हूं कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे व युवाओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए सदैव अग्रणी भूमिका निभाएंगे।मौके पर गौरव यादव, अमित जाटव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव, उदित झा, मानव रावत,अश्मित यादव, मिंटू शर्मा, योगेश बर्थवाल, सुरज कुशवाह, विपिन नेगी, राहुल कुमार, अभिनव नेगी, आदित्य कुमार, आदि मौजूद थे।

Related Articles

हिन्दी English