देवप्रयाग : कॉलेज में हिमालय प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
देवप्रयाग : मंगलवार  को ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में प्रभारी प्राचार्य डॉ अर्चना धपवाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, नमामि गंगे एवम पर्यावरण प्रकोष्ठ समिति के संयुक्त तत्वाधान में ‘हिमालय बचाओ पॉलीथिन हटाओ अभियान ‘ के अंर्तगत हिमालय प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के नोडल अधिकारी डॉ ओम प्रकाश द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।उन्होंने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिमालय केवल एक पर्वत नहीं है बल्कि जीवन का आधार है इसका संरक्षण करने हेतु अपनी सहभागिता निभाना देश के हर नागरिक का कर्तव्य है ।कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को हिमालय के महत्व से अवगत कराते हुए इसके संरक्षण हेतु प्रतिज्ञा ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया।
ALSO READ:  UK :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न, 9 महिला कैडेट्स ने भी रचा इतिहास

Related Articles

हिन्दी English