डैफ वोकेशनल सेंटर में हेलेन केलर का 143वां जन्म दिवस मनाया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : मंगलवार को सम दृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) के मार्गदर्शन में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र देहरादून उप कार्यालय राजा रोड देहरादून स्थित डैफ वोकेशनल सेंटर पर हेलन केलर जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम संचालक अनंत मेहरा प्रांत सह-सचिव सक्षम प्रांत उत्तराखंड ने बताया दिव्यांग जनों को केवल दिशा की आवश्यकता होती है ऐसी ही हेलेन केलर जो कि न केवल दृष्टिबाधित अपितु वह श्रवण बाधित भी थी. परंतु वह विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देती रही है हमें उनका अनुसरण करना चाहिए तथा समाज में सभी दिव्यांग जनों को दिशा प्रदान करना चाहिए. आज दिव्यांग विभिन्न उच्च पदों पर आसीन हैं तथा वह स्वयं के साथ-साथ समाज को भी उचित दिशा प्रदान कर रहे हैं.

ALSO READ:  HR : नमो क्रिकेट लीग..मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह

उन्होंने देहरादून के परिपेक्ष में बताया कि देहरादून जनपद में शीघ्र अति शीघ्र दिव्यांगजन सर्वेक्षण का कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है. उन्होंने आह्वान किया जनपद देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे समाजसेवियों तथा क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व कर्ता प्रधान, पार्षद एवं अन्य जनों से कि वह दिव्यांग जनों के सर्वेक्षण में सहायता करें तथा भविष्य में दिव्यांग जनों के लिए उचित योजना बन सके. उसके लिए यह सर्वेक्षण नितांत आवश्यक होगा सर्वेक्षण से दिव्यांग जनों के पेंशन, छात्रवृत्ति, शिक्षा ,पुनर्वास तथा रोजगार एवं स्वरोजगार, दिव्यांगजन प्रमाण पत्र, दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान पत्र से संबंधित सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं पर अच्छा कार्य करने में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र अपनी अग्रणी भूमिका निभाएगा। सर्वेक्षण के लिए उन्होंने किसी भी जानकारी हेतु 89545 08145 नंबर पर जानकारी प्राप्त करने के लिए आह्वान किया.

ALSO READ:  UK : ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत पर्यावरण मित्रों एवं निगम कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

इस अवसर पर विकलांग अभिभावक एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय सैनी उत्तराखंड डैफ वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सक्षम के श्रवण बाधित प्रकोष्ठ प्रमुख उमेश ग्रोवर तथा समाजसेवी कृष्णा मेहरा , ऋषभ प्रकाश पूजा मेहरा उत्तम टॉक के अतिरिक्त यूपीईएस यूनिवर्सिटी के छात्र अतुल रावत चिन्मय परिधि राघव सार्थक एवं अनुराग आदि उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English