6 कांवड़ियों की मौत के बाद हाथरस के एसपी को हटाया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हाथरस : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में छह कावड़ियों की मौत के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार वैद्य को एक सड़क दुर्घटना में छह कांवड़ियों की मौत के बाद हटा दिया गया है. वैद्य को मिर्जापुर में कमांडेंट पीएसी के पद पर तैनात किया गया है. उनकी जगह देवेश कुमार पांडे को नियुक्त किया गया है, जिन्होंने नए एसपी के रूप में पदभार संभाला है.

ALSO READ:  UK :150 साल पुरानी हल्द्वानी की श्री राम बारात इस वर्ष 11 अक्टूबर को नगर में निकलेगी

शनिवार को हाथरस के सादाबाद के पास डंपर ट्रक की चपेट में आने से छह कांवड़ियों की मौत हो गई थी. पुलिस ने कहा कि डंपर ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जा रहा है कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था और फिर तीर्थयात्रियों से जा टकराया. पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. जबकि छठे ने आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया. कांवड़ियों में घटना के बाद काफी आक्रोश दिखा.

Related Articles

हिन्दी English