ऋषिकेश :आशियाना बचाओ अभियान…बापूग्राम के मुद्दे पर मुख्यमंत्री धामी से बात करूँगा : हरीश रावत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे धरना स्थल, बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति को दिया समर्थन
ऋषिकेश :(मनोज रौतेला) पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने घरों और जमीनों को बचाने के लिए बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले धरने पर बैठे लोगों के बीच पहुंचे और समिति को अपना सर्मथन दिया। और कहा कि इस मुद्दे को जनता सर्वोच्च न्यायालय से ना लड़े बल्कि सरकार की ओर से इस लड़ाई को पक्षकार बनकर मजबूती से लड़ना चाहिए। कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जनता सरकार को चुनती है और यह सरकार का कर्तव्य व नैतिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को धरना स्थल से ही फोन कर कोई ठोस रास्ता निकलने के लिए कहा तथा सभी आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात करेंगे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह कैबिनेट में शीघ्र बापू ग्राम के हित में फैसला ले या फिर मुख्यमंत्री विशेष सत्र बुलाकर बाबूग्राम के लोगों की संपत्ति बचाने का काम करें। इस अवसर पर पूर्व कबीना मंत्री शूरवीर सजवाण, एडवोकेट राकेश सिंह मियां, कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला, राजपाल खरोला, समिति के संयोजक रमेश जुगरान, पार्षद सत्य कपरुवान, सचवीर भंडारी, मुस्कान चौधरी, दिनेश रावत, सुरेंद्र नेगी (सूरी), मनोज गुसाईं, विजयलक्ष्मी, ममता आदि मौजूद थे।
ALSO READ:  ऋषिकेश पहुंचने पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का ट्रक ओनर्स एसोसिएशन एवं विभिन्न परिवहन यूनियनों द्वारा किया गया भव्य स्वागत

Related Articles

हिन्दी English