हरिद्वार: 6 घंटे तक धधकता रहा आग में मनसा देवी का जंगल,जबकि अभी गर्मी का मौसम आया नहीं-वीडियो देखिये

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार: मनसा देवी की पहाड़ियां देर रात आग से धधक रही थी. ऐसा लग रहा था जैसे पहाड़ों में गर्मियों में जंगलों को आग पकड़ लेती है ऐसा नजारा देर रात देखने को मिल रहा था. राजाजी टाइगर रिजर्व की मनसा देवी पहाड़ियों पर बीती शाम लगी आग पर करीब 6 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका है. आग को बुझाने के लिए वन विभाग के कर्मियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी है. हाथ से आग बुझाई. क्योँकि जहाँ पर आग लगी थी वहां पर दमकल की गाड़ियां नहीं जा सकती थी.

ALSO READ:  UK : ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत पर्यावरण मित्रों एवं निगम कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

वीडियो में देखिये आग-

राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज के रेंजर विजय सैनी ने बताया की बीते कुछ दिनों से ठंड के बावजूद जंगल में पेड़ों से पत्तियां गिर रही हैं, जो सूखी हुई हैं. जंगल के नीचे रिहायशी इलाका है. यहीं से किसी के द्वारा शायद आग लगाई गई होगी, जो हवा के साथ जंगल में फैल गई होगी. सूचना मिलते ही हमारी टीम आग प्रभावित इलाके में पहुंची और करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद जाकर आग पर काबू पाया गया. कहीं न कहीं किसी ने आग जलाई होगी और वह धीरे धीरे फैलती चली गयी.

ALSO READ:  UK :बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को अजय भट्ट का समर्थन, बोले—जनभावनाओं के साथ खड़ी है सरकार

लोगों की जरा सी लापरवाही राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन पर भारी पड़ रही है. तेज हवा के कारण आग रुक-रुक कर विकराल रूप धारण कर रही थी, जिसे कई किलोमीटर दूर से साफ देखा जा सकता था. आम तौर पर जंगलों में आग लगने का सीजन मार्च के मध्य में उस समय शुरू होता. जब हरिद्वार में ठीक ठाक ठंड है.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English