हरिद्वार : SDRF द्वारा भामेश्वरी आश्रम में आपदा मित्रों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार : SDRF द्वारा राज्य भर में आपदा प्रबंधन हेतु वृहद स्तर पर जनजागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे है। वर्तमान में आगामी चारधाम के दृष्टिगत राज्य भर के विभिन्न जनपदों में आपदा मित्रों को 12 दिवसीय प्रशिक्षण की अवधि के दौरान आपदा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इसी क्रम में आज दिनाँक 03 मई 2022 को भामेश्वरी आश्रम हरिद्वार में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आपदा मित्रों को ऋषिकेश के पास SDRF पोस्ट ढालवाला से उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में टीम द्वारा 01 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान SDRF टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी, प्राथमिक चिकित्सा के अंतर्गत घायल को सीपीआर देना, घाव की ड्रेसिंग करना, स्पलिंट बांधकर टूटी हुई हड्डी को स्थिर करना, CSSR, रोप रेस्क्यू, फ्लड रेस्क्यू, इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गयी साथ ही आपदा के दौरान प्रयोग होने वाले उपकरणों का परिचय दिया तथा प्रयोग करना भी सिखाया गया।

ALSO READ:  UK :टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग, श्रीमद्भागवत कथा का किया श्रवण

एसडीआरएफ प्रशिक्षण टीम से उप-निरीक्षक कविंद्र सजवाण, आरक्षी मातबर सिंह, दरबान सिंह, सुमित तोमर व पैरामिडक्स अमित कुमार शामिल रहे।

Related Articles

हिन्दी English