सहारनपुर के रहने वाले गुप्ता बंधु दुबई से  गिरफ्तार…इंटरपोल ने किया गिरफ्तार 

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली : पुरे विश्व में प्रसिद्द गुप्ता बंधू गिरफ्तार हो गए है. साउथ अफ्रीका से फरार सहारनपुर के दो गुप्ता ब्रदर्स दुबई में गिरफ्तार किये गए हैं. राष्ट्रपति रहे जैकब जूमा के काल में करोड़ों लूटने का है आरोप, इंटरपोल की मदद से इनको पकड़ा गया है।

यूएई की सुरक्षा एजेंसियों ने अतुल गुप्ता और राजेश गुप्ता की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। अथॉरिटीज के मुताबिक 2018 में गुप्ता परिवार अपनी मर्जी से साउथ अफ्रीका छोड़कर दुबई चला गया था।कर दुरुपयोग की जांच करने वाले अफ्रीका के संस्थान के सीईओ वेन डुवेनहेज ने आरोप लगाया था कि अफ्रीका छोड़ने से पहले गुप्ता भाइयों ने 15 बिलियन रैंड्स (अफ्रीकी मुद्रा) लूटी थी, जबकि अजय गुप्ता‌ इस आरोप को अफ्रीका की आंतरिक राजनीति से प्रेरित बताते रहे हैं।आपको बता दें कुछ वर्ष पहले उत्तराखंड में गुप्ता बंधू दिखे थे बाकायदा उत्तराखंड सरकार ने उनको सुरक्षा दे रखी थी. उस समय मीडिया में ये मामला सुर्ख़ियों में आया था.

Related Articles

हिन्दी English