गुजरात :उत्तराखण्ड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ मंच पर विराजमान होकर कार्यक्रम की अध्यक्षता की

केवड़िया (गुजरात) में दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस ऑफ मिनिस्टर्स ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स का दूसरा और आखिरी दिन था

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

गुजरात: केवड़िया (गुजरात) में दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस ऑफ मिनिस्टर्स ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स का दूसरा और आखिरी दिन था। अपरान्ह के सभी सत्रों में उत्तराखण्ड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ मंच पर विराजमान होकर कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस सत्र में नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं द्वारा प्रस्तुतिकरण लिए गए। इस दौरान विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति के बारे में सभा को जानकारी दी गई और उसके सफल क्रियान्वयन हेतु राज्य सरकार की प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए सभी से उसको और कारगर बनाने हेतु सुझाव मांगे गए। आर्य द्वाराठाकुर को उत्तराखंड राज्य की ओर से एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

ALSO READ:  UK : उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार...महिला सशक्तिकरण की दिशा में देवभूमि ने रचा नया इतिहास’

Related Articles

हिन्दी English