GST की डिप्टी कमिश्नर अंबिका 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • उत्तर प्रदेश के  वाराणसी में GST की डिप्टी कमिश्नर 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
वाराणसीउत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य कर (GST) सेक्टर-6 की डिप्टी कमिश्नर अंबिका को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एक कंपनी की फाइल निस्तारित करने तथा फरवरी 2023 के जीएसटी रिटर्न से संबंधित मामले में डिप्टी कमिश्नर पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था। पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस ने मामले का सत्यापन किया और शिकायत सही पाए जाने के बाद ट्रैप की योजना बनाई।
बुधवार को विजिलेंस टीम ने चेतगंज थाना क्षेत्र स्थित दादा रेस्टोरेंट के पास जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिए, पहले से मौजूद टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।विजिलेंस अधिकारियों ने आरोपी डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार अधिकारी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।इस कार्रवाई को उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

हिन्दी English