राज्य आन्दोलनकारियों को सरकारी सेवा में 10 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने सम्बंधित विधेयक को राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान की, CM धामी ने जताई ख़ुशी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह  धामी का एक और वादा पूरा हुआ…राज्य आन्दोलनकारियों को 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा अब 
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राज्य आन्दोलनकारी मिले थे कई बार, मुख्यमंत्री ने दिया पक्का भरोसा 

देहरादून : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आन्दोलनकारियों के लिए सरकारी सेवा में 10 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने की व्यवस्था से संबंधित विधेयक को प्रदेश के राज्यपाल ले.ज. से.नि. गुरमीत सिंह द्वारा स्वीकृति प्रदान किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का आभार भी व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को कभी भूल नहीं सकती। राज्य आन्दोलनकारी हमारे लिए सदैव सम्मानीय रहे है। हमारी सरकार उनकी सुविधाओं को शीर्ष प्राथमिकता देती है।

ALSO READ:  UK :बिलख पड़े हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश, बोले विधायकी छोड़ने को तैयार हूँ, जान को है खतरा, कई आरोप भी लगाये,जानें 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य आन्दोलनकारियों एवं उनके सभी आश्रित पात्रों के लिए सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया था तथा इसका विधेयक विधानसभा में पारित कर राज्यपाल  को भेजा गया था, जिसपर उन्होंने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। इससे राज्य आन्दोलनकारियों की एक बड़ी लम्बित मांग की भी पूर्ति हुई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने राज्य आन्दोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने के साथ ही राज्य आन्दोलनकारियों की मृत्यु के पश्चात् उनके आश्रितों को भी पेंशन देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से ईईपीसी के चेयरमैन  पंकज चड्ढा ने की भेंट
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English