शिक्षक ने लगाईं स्कूल में कमरे के अन्दर फांसी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर : एक सरकारी शिक्षक ने स्कूल के अन्दर फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामला चम्पावत के टनकपुर के तल्लापाल बिलौना का है. यहाँ पर बुधवार को सुबह सूचना मिली शिक्षक ने स्कूल के कमरे में फंसी लगा ली है. म्र्तक शिक्षक का नाम प्रताप सिंह बिष्ट (५०) है. मृतक शिक्षक स्कूल में बने एक कमरे भी रहता था. बुधवार को जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो शिक्षक फांसी के फंदे पर झूलता हुआ नजर आया. टनकपुर के तल्ल्पाल बिलौना के कठौल प्राइमरी स्कूल का मामला है.  पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा गया.   मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय में तैनात शिक्षक 50 वर्षीय प्रताप सिंह बिष्ट, निवासी बुड़म गांव, लंबे समय से स्कूल के एक कमरे में ही रहते थे। मंगलवार देर रात उन्होंने कमरे के पंखे से गमछे के सहारे फांसी लगाई होगी, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

सुबह जब विद्यार्थी स्कूल पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला और भीतर झांकने पर उन्होंने शिक्षक को फंदे पर देखा। तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी गई। रीठासाहिब थाने की पुलिस टीम ने प्रताप सिंह के बड़े बेटे सुनील सिंह और ग्रामीणों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा।किसी प्रकार के तनाव की जानकारी परिवार या सहकर्मियों ने नहीं दी है।प्रताप सिंह की पत्नी भगवती देवी अपने दो बेटों के साथ टनकपुर में रहती हैं, जबकि उनका तीसरा बेटा कुछ वर्ष पहले अग्निवीर में भर्ती हुआ था। रीठासाहिब थानाध्यक्ष लक्ष्मण जगवाण ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच एएसआई भुवन पांडे की टीम कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामला में पुलिस जांच में जुट गयी है. 

Related Articles

हिन्दी English