गोरखपुर : चौरी चौरा में बवाल करने वाले 9 उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

गोरखपुर : चौरी चौरा के झंगहा थाना क्षेत्र में सेना में नियुक्त धनंजय यादव पुत्र रामनाथ यादव निवासी राघव पट्टी पडरी थाना झंगहा जनपद गोरखपुर की निधन पूर्व में सिक्किम में हो जाने के उपरांत शव को गांव राधव पट्टी पडरी में लाए जाने के बाद उपद्रवियों द्वारा अनावश्यक रूप से थाना चौरी चौरा के भोपा बाजार में रोड जाम कर के धरना प्रदर्शन व ईट पत्थर शासन के व प्रशासन के ऊपर चलाया गया तथा सार्वजनिक संपत्ति व वाहन को क्षतिग्रस्त एवं नष्ट कर दिया गया था.

ALSO READ:  UK : गुण्डा अधिनियम के तहत आशीष रांगढ़ को ढोल नगाडे बजाकर दून पुलिस ने किया तड़ीपार

वीडियो में देखिये…एसएसपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस और जो गिरफ्तार किये गए हैं उनके विज़ुअल्स–

जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई इस संबंध में थाना चौरी चौरा में मुकदमा आख्या संख्या 97 / 2022 धारा 147, 148, 149, 332, 333, 353, 307, 427, 336 ,436 ,290, 191, 120 बी व 188 भारतीय दंड विधा साथ ही सी एल ए व3 / 4 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत किया गया. जिसके बाद आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने गोरखपुर के पुलिस लाइन में इस बाबत प्रेस वार्ता की और 9 लोगों को गिरफ्तार होने की जानकारी दी गयी. साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि 3 व्यक्तियों के ऊपर 25 -25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है जो कि वह फरार चल रहे हैं अभी.

ALSO READ:  UK :हल्द्वानी में सोशल इन्फ्लुंसर के खिलाफ हिन्दू वादी संगठनों का विरोध प्रदर्शन, FIR की मांग

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में शब्बीर अहमद उर्फ डब्लू,वसी मोहम्मद ,शत्रुघ्न, अभिमन्यु शर्मा, डब्ल्यू यादव, आदित्य यादव, जयचंद मल्लाह, राजेश यादव, बृजेश यादव शामिल हैं.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English