ऋषिकेश : गोमुख संकल्प कलश यात्रा गोमुख से ऋषिकेश पहुंची हुआ भव्य स्वागत

महंत रवि प्रपन्नाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में यात्रा पूरी हुई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : गोमुख संकल्प कलश यात्रा 2022 गोमुख से ऋषिकेश तीर्थ नगरी मुनी की रेती पहुंचने पर समस्त जनमानस ने शत्रुघ्न मंदिर के ऋषि कुमारों द्वारा कलश यात्रा का भव्य स्वागत वेद मंत्रों पुष्प वर्षा के द्वारा कलश यात्रा स्वागत किया गया।

कलश यात्रा के संयोजक महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि आज पांच दिवसीय गोमुख संकल्प कलश यात्रा ऋषिकेश शत्रुघ्न महाराज के दरबार में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया शत्रुघ्न मंदिर के महंत मनोज प्रपन्नाचार्य ने कहा कि गोमुख संकल्प कलश यात्रा द्वारा पूरे जनमानस को यह संदेश दिया जाता है कि जिस प्रकार मां गंगा गोमुख से लेकर गंगासागर तक विभिन्न संस्कृतियों एवं विभिन्न प्रकार के जीव जंतुओं का पालन पोषण करती हैं उसी प्रकार हमें भी प्रगति का सम्मान करना चाहिए यदि हम प्रकृति की पूजा करेंगे उसका सम्मान करेंगे तो प्रकृति हमारी रक्षा करगी।

ALSO READ:  UK : त्रिमूत्री ट्रैवल्स व कोनार्क ट्रैवल्स को रोटेशन से सहयोग न करने पर बाहर किया

इस अवसर पर यात्रा के साथ गए मनोज प्रपन्नाचार्य महाराज मनमोहन शर्मा अनिरुद्ध शर्मा सूरज भट्ट
कार्यक्रम का संचालन रमा बल्लभ भट्ट के द्वारा किया गया। चंद्रवीर पोखरियाल शिवमूर्ति कंडवाल सुनील कपरवान अनूप रावत अभिषेक शर्मा ,राम चोबे रमाकांत भारद्वाज अमित सक्सेना मनन दिवेदी सुरेंद्र भंडारी दर्शनी भंडारी मधुलिका दिवेदी शुभम नौटियाल अमन डबराल सुखबीर गोसाईं अमित भट्ट मीना मदवान चौहन आरती चौहान आदि लोग उपस्थित

ALSO READ:  ऋषिकेश : महापौर शम्‍भू पासवान ने निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग एवं नगर निगम के कार्यालय भवन का किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्धता और उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश

Related Articles

हिन्दी English