देहरादून में गैस एजेंसी मालिक अर्जुन शर्मा मर्डर मामला, पत्नी ने नामजद FIR दर्ज करवाई, जानें नाम

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून :  UPDATE—पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया,  डालनवाला क्षेत्र में हुई हत्या की घटना के संबंध में मृतक गैस एजेंसी मालिक  अर्जुन शर्मा की पत्नी  अभिलाषा शर्मा पत्नी स्व0  अर्जुन शर्मा निवासी: 41/1 बसन्त विहार देहरादून द्वारा अपनी सास बीना शर्मा का
01: विनोद उनियाल,
02:  संगीता उनियाल पत्नी विनोद उनियाल,
03: डॉ0 अजय खन्ना, एस०के० मैमोरियल हास्पिटल के साथ पैसों के लेने देन होने के कारण उनके पति अर्जुन शर्मा द्वारा इस बात का विरोध करने पर उनका अपनी माता जी के साथ विवाद चलने व इस सम्बन्ध में उनका मा० न्यायालय में भी वाद के लम्बित होने तथा उक्त विवाद के चलते उक्त सभी व्यक्तियों द्वारा उनके पति की हत्या कराये जाने का शक  होने के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।   घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, साथ ही सम्पूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा  लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सीसीटीवी कैमरो व सर्विलांस के माध्यम से भी घटना में शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Related Articles

हिन्दी English