गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी पहुंचे गढ़वाल रेजीमेंट के मुख्यालय लैंसडाउन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
पौड़ी : गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी पहुंचे गढ़वाल रेजीमेंट के मुख्यालय लैंसडाउन. इस दौरान उन्हूने केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी से भेंट की. अपनी यात्रा पर अनिल बलूनी ने कहा, “भारत के गौरवशाली सैन्य इतिहास में विशिष्ट स्थान रखने वाली गढ़वाल रेजीमेंट के मुख्यालय लैंसडाउन में जाने का अवसर मिला। केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी से भेंट हुई। ब्रिगेडियर नेगी जी के साथ विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी सहित हमारे गौरवशाली सेनानियों, अमर शहीदों और गढ़वाल राइफल्स के इतिहास पर चर्चा की।यह सेंटर हमारी आन बान शान और शौर्य की प्रेरणा भूमि है, जिसने देश की रक्षा के लिए अनगिनत नौजवान तैयार किए हैं और यह गौरवशाली परंपरा जारी है।”

Related Articles

हिन्दी English