क्या बात है…यूपी में अब “कोटेदारों” को मिलेगा फ्री वाई फाई इंटरनेट कनेक्शन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

लखनऊ : राशन भी लो और फ्री वाई फाई इंटरनेट कनेक्शन भी।जी हां ये सच होने जा रहा है उत्तर प्रदेश में। यूपी में अब कोटेदारों की दुकानों पर मिलेगा फ्री वाई फाई कनेक्शन, लखनऊ समेत 10 जिलो में होगी शुरुआत

दूरसंचार विभाग की प्राइम मिनिस्टर्स वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस (पीएम-वाणी) स्कीम के तहत यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. इस स्कीम से राशन वितरक यानी कोटेदार और जनता दोनों को लाभ होगा. इस हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन से राशन वितरण में आने वाली समस्या से तो छुटकारा मिलेगा ही. साथ ही, इच्छुक लोगों को कनेक्शन देकर कोटेदार हर महीने 3 से हजार रुपए कमा सकेंगे.

ALSO READ:  UK : रायवाला में 2 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

शुरुआत में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इस योजना को प्रदेश के 10 जिलों गोरखपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, आगरा, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर नगर एवं अयोध्या में लागू किया जाएगा. 4 से 9 मई तक जिला पूर्ति कार्यालय दूरसंचार विभाग के सहयोग से कोटेदारों की कार्यशाला आयोजित कर योजना की जानकारी देगा. कोटे की दुकानों की आय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की जा रही है.

ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English