ऋषिकेश: सीएम धामी के दौरे से कुछ मिनट पहले यूथ कांग्रेस के 4 पदाधिकारियों को लिया हिरासत में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा के नेतृत्व में उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भर्ती घोटाले व विधानसभा भर्ती घोटाले पर बात करने जा रहे हैं यूथ कांग्रेस को पुलिस द्वारा  हिरासत में लिया गया।ऋषिकेश: यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा के नेतृत्व में उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भर्ती घोटाले व विधानसभा भर्ती घोटाले पर बात करने जा रहे हैं यूथ कांग्रेस चार पदाधिकारियों को पुलिस द्वारा  हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लेने के बाद चारों को ISBT चौकी में रखा गया है.

सोमवार को यूथ कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री धामी से बात करने जा रहे हैं यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों को पुलिस द्वारा उठाया गया।यूंका विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा व जिला अध्यक्ष सनी प्रजापति ने कहा कि आज ऋषिकेश आगमन पर मुख्यमंत्री धामी से भर्ती घोटाले व विधानसभा भर्ती में हुए बड़े घोटाले पर अभी तक दोषियों को सजा नहीं मिल पाई। इस विषय पर चर्चा करने जा रहे थे परंतु पुलिस द्वारा हमें अपने कार्यालय से ही जबरन उठाकर हिरासत में लिया गया, चौकी ले जाया गया. यह कहां का न्याय है ?  क्या आमजन अपनी बात भी नहीं रख सकता ? अगर ऐसी तानाशाही चलती रही तो आम जनता अपने अधिकारों की बात कैसे कर सकेगी?

ALSO READ:  UK :पत्रकारिता समाज को जागरूक करने और जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है :पुष्कर सिंह धामी, CM

प्रदेश महासचिव सौरभ वर्मा व युवा नेता जितेंद्र पाल पाठी ने कहा कि अगर हम अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपनी बात ना रख पाए तो ऐसे सत्ता में बैठे लोगों का क्या करना जो अपने प्रदेश के नागरिक की बात सुन ना पाए केवल इतना ही की भर्ती घोटाले व विधानसभा भर्ती घोटाले का दोषी कौन हैं इसकी कार्रवाई कहां तक पहुंची और इन दोषियों को अभी तक सजा क्यों नहीं मिल पाई क्या वह दोषी आपके पार्टी से सत्ता में बैठे लोग हैं।

ALSO READ:  UK : दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English