आबकारी ऋषिकेश टीम की अलग अलग जगहों पर रेड, दो महिलाओं समेत चार लोग गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : आबकारी टीम ऋषिकेश व जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून द्वारा ऋषिकेश में अलग अलग स्थानों बस स्टैंड,बनखंडी आदि जगह में दबिश कर कुल 7 पेटी शराब जिसमें 130 पव्वे अंग्रेजी व 210 पव्वे देसी शराब के बरामद किए गए,कुल 4 अभियुक्त अनिल पंवार पुत्र लाखी सिंह निवासी 14 बीघा व (02)किरण पत्नी सोनू ,(03) सावित्री पत्नी कंचन सिंह (04) विशम्बर पुत्र राम सिंह निवासी बनखंडी के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक उमराव सिंह,पान सिंह राणा, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह आशीष प्रकाश, दीपा,हेमंत, गोविंद,अंकित कुमार, आशीष, चौहान थे मौजूद.



