टिहरी जिले में सड़क दुर्घटना में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पिता समेत चार लोगों की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देवप्रयाग :  कांग्रेस देवप्रयाग के जिलाध्यक्ष  उत्तम सिंह असवाल  के पिता  दर्शन सिंह असवाल सहित 4 लोगों की एक सड़क दुघर्टना में दर्दनाक निधन हो गया है। जिनका अंतिम संस्कार श्रीनगर चौरास किलकिलेश्वर घाट पर आज 12 बजे किया जाएगा.  मृतकों की पहचान 70 वर्षीय दर्शन सिंह असवाल पुत्र हरि सिंह, 70 वर्षीय धर्म सिंह असवाल पुत्र पीतांबर सिंह, 65 वर्षीय कर्ण सिंह पंवार पुत्र राम सिंह और 60 वर्षीय राजेंद्र सिंह पंवार पुत्र जीत सिंह पंवार निवासी मालगड्डी गांव के रूप में हुई है. चारों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. सभी मृतक मालगड्डी गांव के निवासी थे और बडियारगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे. सड़क दुर्घटना  टिहरी  जिले के कीर्तिनगर विकासखंड अंतर्गत बढ़ियारगढ़ क्षेत्र की है. सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार शाम लगभग 6 बजे का है. वाहन UK09B0083 कार में चालक समेत कुल चार लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि ये सभी चंडीगढ़ से बडियारगढ़ में आयोजित एक धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने आए चारों लोग कार्यक्रम के बाद मालगड्डी लौट रहे थे. तभी उनकी कार  एक मकान की बाथरूम की छत के ऊपर से अनियंत्रित होकर लगभग 40 से 50 मीटर दूर खेतों में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया, जिसके बाद तहसील प्रशासन कीर्तिनगर और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों शवों को खाई से निकालकर बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया.कीर्तिनगर के तहसीलदार प्रदीप कंडारी के मुताबिक,  फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है. प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं.

ALSO READ:  UK :बागेश्वर में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले राज्य के कार्मिकों के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English