ऋषिकेश में राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन (RHSS) का स्थापना दिवस गंगा किनारे मनाया गया, सनातन बोर्ड बनाने का किया समर्थन

ख़बर शेयर करें -
  • राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया गंगा किनारे
  • संगठन (RHSS) के  उत्तराखण्ड अध्यक्ष राघवेन्द्र भटनागर के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम
  • भटनागर ने कहा, सनातन बोर्ड बनाने का करते हैं समर्थन
  • आने वाले समय में संगठन कई योजनाओं पर कर रहा है काम
  • उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत बनायेंगे-भटनागर 
ऋषिकेश : (मनोज रौतेला) समर्पण, साहस, सामाजिक कल्याण और समर्थन: एक बेहतर भविष्य की दिशा में की तरफ बढ़ते हुए राष्ट्र हिंदू शक्ति संगठन (RHSS) का स्थापना दिवस ऋषिकेश में शानदार तरीके से मनाया गया.  राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का स्थापना दिवस गंगा किनारे बड़े शानदार, संयमित एयर सांस्कृतिक  तरीके से मनाया गया. इस दौरान आध्यात्म, संस्कृति और लक्ष को लेकर विशेष तौर पर झलकियाँ दिखाई दी. हरिद्वार रोड स्थित ७२ सीढ़ी स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर में गंगा आरती के लिए पहुंचे थे संगठन के पदाधिकारी. इस दौरान संगठन के कार्यक्रम में  देश विदेश से पहुंचे गंगा आरती में, इस दौरान सांस्कृतिक कायक्रम भी हुए आयोजित, संगठन का यह १०वां स्थापना दिवस था.  संगठन के उत्तराखंड अध्यक्ष  राघवेन्द्र भटनागर ने पत्रकारों को  जानकारी देते हुए बुधवार शाम ७ बजे बताया,हिन्दू जिन्हूने देश के लिए, सनातन धर्म के लिए लड़ाई लड़ी, अपनी जान दे दी  उनको सबसे पहले  श्रधान्जली दी गयी, उनको याद किया गया. गंगा आरती की गयी.  साथ ही समाज में उत्कृष्ठ काम करने वालों लोगों  को सम्मानित भी किया गया. जिसमें सामाजिक कार्यकर्त्ता और पैरा ओलिम्पिक खिलाड़ी  नीरजा गोयल, पत्रकार मनोज रौतेला, अमित कंडियाल और सागर, पुलिस कर्मी,  सामाजिक कार्यकर्त्ता और नाभा  हाउस के छात्रों और स्टाफ को शाल ओढाकर और फूल माला पहनाकर   सम्मानित किया. बुधवार शाम मां गंगा के सामने, इस दौरान भटनागर ने कहा सनातन धर्म के लिए उनका संगठन काम करते रहेगा. भविष्य में कई योजनायें हैं, जो अमल में लायी जाएँगी.  साथ ही उन्हूने सनातन बोर्ड बनाने की मांग का समर्थन किया.  उन्हूने  कहा यह बहुत पहले बन जाना चाहिए था. लेकिन अब इसका बनना बहुत जरुरी है. UCC काम हम पुरजोर समर्थन करते हैं. इस  दौरान नटराज ग्रुप द्वारा शानदार सांस्कृतिक कायर्क्रम  की प्रस्तुति दी गयी.आपको बता दें, इस RHSS संगठन का रजिस्ट्रेशन दिनांक 19 जनवरी 2017 को हुआ था. इसके संजय अरोरा, राष्ट्रीय संयोजक, अनिल अग्रवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद और सरिता शर्मा अरोड़ा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला हैं. इसके अलावा अलग राज्यों में इनकी इकाई गठित है. मुख्य कार्यालय उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में है. कार्यक्रम में इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी, समाज के अलग अलग वर्गों से जिनमें विदेशी लोग भी शामिल थे और स्थानीय आम जन मौजूद रहे.
संगठन के मुख्य कार्य कुछ इस प्रकार हैं –
  1. हिंदू समाज की गरीब लड़कियों की शादी कराना।
  2. हिंदू समाज के गरीब बच्चों को ड्रेस कॉपी पेंसिल जुराब जूते आदि उपलब्ध कराना।
  3. हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों पर भोजन प्रसाद वितरण करना।
  4. हिंदुओं के महापर्व शिवरात्रि में अलग-अलग स्थानों पर 8 दिवसीय निशुल्क कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन
  5. अलग-अलग स्थानों पर करना निशुल्क कांवड़ सेवा शिवरो में उत्तम क्वालिटी की मेडिकल सुविधाएं नाश्ता भोजन चाय दूध फल नींबू पानी आदि की व्यवस्था करना।
  6. कांवड़ सेवा शिविर में महिलाओं के विश्राम की अलग से व्यवस्था करना गंगाजल का प्रबंध करना शिव भक्तों के लिए विश्राम के लिए विशेष रुप से व्यवस्था करना।
  7. हिंदू समाज में बढ़ती जा रहे कुरीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर आवाज बुलंद करना।
  8. राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त 26 जनवरी व अन्य राष्ट्रीय पर्व का आयोजन करना।
  9. भारतवर्ष के महापुरुषों की जयंती मनाना।
  10. समय-समय पर हिंदुओं को जागृत करने के लिए सम्मेलन का आयोजन करना।
  11. धर्म परिवर्तन के विरोध में आवाज उठाना।
  12. लव जिहाद के विरोध में बनाए गए कानूनों का समर्थन करना ।
  13. देश में रह रहे अवैध रूप से घुसपैठियों को जल्द से जल्द उनको देशभेजने के लिए समय-समय पर आंदोलन करना ।
  14. सी ए ए एनआरसी जैसे कानूनों का समर्थन करना।
  15. देश में जनसंख्या नियंत्रण पर सख्तकानून बनाने के लिए समय-समय पर आंदोलन करके सरकार से संसद में बिल बनाने की मांग करना ।
  16. देश में आपातकाल की स्थिति ( करो ना जैसी महामारी) के समय में जरूरतमंदों को भोजन के उपलब्ध कराना।
    समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाना |
  17. समय-समय पर मेडिकल कैंप लगाकर निशुल्क दवाइयों का वितरण करना इत्यादि हैं ।

Related Articles

हिन्दी English