पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किये भगवान बदरीविशाल के दर्शन 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती एवं बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने किया पूर्व‌ मुख्यमंत्री का स्वागत 
श्री बदरीनाथ धाम: 13 जून। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत  श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ में दर्शन के पश्चात बीते कल बृहस्पतिवार देर शाम को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। आज शुक्रवार सुबह को भगवान बदरीविशाल की महाभिषेक पूजा में शामिल हुए उनके साथ बीकेटीसी के दोनों उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा विजय कपरवाण भी अभिषेक पूजा में शामिल हुए। दर्शन पूजा के पश्चात बीकेटीसी उपाध्यक्षों ने पूर्व मुख्यमंत्री को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया।
पूर्व  मुख्यमंत्री ने  बीकेटीसी द्वारा की गयी  यात्रा व्यवस्थाओंं की सराहना की कहा कि प्रदेश सरकार तीर्थयात्रियों की सेवा में तत्पर है।इस अवसर पर  बीकेटीसी पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अजीत भंडारी, योगंबर नेगी, अमित पंवार, हरीश जोशी, हरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।
ALSO READ:  UK : चारधाम यात्रा में पहुंच रहे हैं रिकॉर्ड श्रद्धालु, बद्रीनाथ एवं गंगोत्री यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English