थानो इलाके में हाथी के हमले में बुजुर्ग दंपत्ति की मौत के मामले में वनमंत्री सुबोध ने जताया दुःख, दिए अधिकारियों को निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

डोईवाला :  थानो इलाके में जंगल गए बुजुर्ग दंपत्ति के  हाथी के हमले के मौत के मामले में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने गहरा दुःख ब्यक्त किया है. साथ ही वन मंत्री ने अधिकारीयों को निर्देश दिए है.  आपको बता दे, दिनांक 07.01.2025 को कोतवाली डोईवाला पर थान  क्षेत्रान्तर्गत अपर जौली गांव के निवासी दंपति राजेंद्र सिंह पवांर पुत्र  धर्म सिंह वर्ष उम्र 70 एवं ती सुशीला पवांर निवासीगण अपर जौली कोतवाली डोईवाला देहरादून सुबह 10:00 बजे अपने घर से जंगल मे घास/चारा लेने के लिए जंगल की तरफ गए थे। जिनके समय पर वापस न आने पर उनके परिजन द्वारा चौकी जौलीग्रांट पर सूचना दी गई, जिसपर डोईवाला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए परिजनों को साथ लेकर जंगल मे सर्च/कम्बिंग गयी तो उक्त दंपति मृत अवस्था मे जंगल मे मिले, प्रथम दृष्टया उक्त दम्पति की मृत्यु हाथी द्वारा कुचलने से होना पाया गया। मौके पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वन विभाग को भी उक्त घटना के संबंध में सूचित किया गया है ।नावक्त होने के कारण शवो का पोस्टमार्टम कल प्रातः कराया जाएगा।

ALSO READ:  UK :रायवाला आर्मी कैम्प में अजगर का हमला, दो खरगोश निगले फिर किया रेस्क्यू

Ad

Related Articles

हिन्दी English