बागेश्वर: उत्तरायणी मेले में पहली बार कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ, नेपाल समेत कई राज्यों के पहलवान पहुंचे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर: उत्तरायणी मेले में पहली बार कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें यू.पी, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब एवं नेपाल के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।

कुश्ती दंगल का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक कपकोट सुरेश गढिया, जिलाधिकारी अनुराधा पाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, अपर जिलाधिकारी सीएस इमलाल, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी व गोविन्द सिंह दानू ने संयुक्त रूप से किया।

प्रथम दिन शनिवार को 11 मैच खेले गए जिसमे 22 पहलवानों ने प्रतिभाग किया। प्रथम कुश्ती पहलवान संदीप हरियाणा व भगत काशीपुर के बीच हुई, जिसमें भगत काशीपुर विजय हुए, इसी तरह अन्य कुश्ती मैच राजस्थान के कालू पहलवान व गोरखपुर के अंकित पहलवान, पहलवान राजू थाप देहरादून व पहलवान अशोक पंजाब, पहलवान मोहित दिल्ली व ज्वाला सिंह राजस्थान तथा हरियाणा के पहलवान राहुल व पंजाब के पहलवान भारत के बीच कुश्ती मुकाबले हुए। रविवार को 12.00 बजे कुश्ती मुकाबले के आयोजित होंगे। शनिवार को उत्तराखंड के पहलवान राजू थापा देहरादून व काशीपुर के पहलवान भगत ने सबका दिल जीता।

ALSO READ:  UK :ज्योति दानू UKD के छात्र संगठन उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF) की कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि उत्तरायणी मेले में पहली बार दंगल का आयोजन अपने आप में अनूठी पहल है। यहां के युवाओं के लिए यह एक प्रेरणा के तौर पर है, जो इस विधा में आगे बढना चाहते है, वे इन खेलों से सीख लें। खेलेगा इंडिया, तभी बढेगा इंडिया वाक्य असल मायने में ऐसे खेलों के आयोजन से सार्थक हो रहा है।

ALSO READ:  UK : हरियाणा भ्रमण पर जा रहे प्रदेश के युवाओं से मिले मुख्यमंत्री धामी

इस अवसर पर दलीप खेतवाल, इन्द्र सिंह परिहार, विक्रम शाही, गोविन्द भण्डारी, रणजीत बोरा, प्रेम सिंह हरडिया, कैलाश आर्या, नीमा दफौटी, धीरेन्द्र परिहार सहित भारी संख्या में दर्शकों ने दगंल का आनंद उठाया।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English