ऋषिकेश : मकान मालिक से 2 लाख रंगदारी मांगने और अपने को पत्रकार बताने वाले के खिलाफ FIR दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • खुद को पत्रकार बताने वाले पर मकान निर्माण की शिकायत की धमकी देकर मकान मालिक से दो लाख की रंगदारी मांगने पर मुकदमा/FIR दर्ज
  • श्यामपुर चौकी का है मामला, तपोवन निवासी है मनीष शर्मा
  • कोतवाली ऋषिकेश पर मुक़दमा संख्या -267/26 धारा 308(3), 351, 352 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लिया है 

ऋषिकेश : गुरुवार यानी दिनांक 02.07.2026 को वादी संदीप पंवार पुत्र  यशपाल सिह निवासी रूसा फार्म गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश के स्थित आवास पर एक व्यक्ति स्वयं को पत्रकार मनीष शर्मा बताते हुए मकान निर्माण की वीडियो बनाकर मकान निर्माण की शिकायत करने की धमकी देते हुए कहा कि यदि कार्रवाई से बचना है तो दो लाख रुपये देने होंगे।

ALSO READ:  UK : कांग्रेस का हल्द्वानी में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पुतला दहन प्रदर्शन 

ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, यशपाल सिंह बिष्ट के मुताबिक,  शिकायतकर्ता ने उक्त व्यक्ति मनीष शर्मा का विरोध किया गया तो आरोपी मनीष शर्मा के द्धारा वादी के साथ गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। शोर-शराबा होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगो के द्धारा उक्त व्यक्ति को चौकी श्यामपुर ऋषिकेश लाया गया । वादी सन्दीप पंवार उपरोक्त की लिखित तहरीर के आधार पर उक्त व्यक्ति के द्धारा खुद को पत्रकार बताकर रंगदारी मांगने एवं गाली-गलौच किये जाने व जान से मारने की धमकी देने दिये जाने पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0स0-267/26 धारा 308(3), 351, 352 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को पुलिस हिरासत मे लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। श्यामपुर चौकी में शिकायतकर्ता के साथ कई संख्या में ग्रामीण,अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्त्ता लाल मणि रतूड़ी व् अन्य मौजूद रहे. 

Related Articles

हिन्दी English