हरिद्वार-पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य के खिलाफ ड्राइवर ने करवाया मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म करने का प्रयास

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार।अंकिता हत्यकांड में एक नई खःबर आ रही है। अब आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य पर उनके ही ड्राइवर ने मुकदमा दर्ज करवाया है।

मंगलवार को भाजपा नेता विनोद आर्य के ड्राइवर ने ज्वालापुर कोतवाली में FIR करवाई। ड्राइवर ने आरोप लगाया कि विनोद आर्य रात के।समय उसे बुलाकर मालिश और पैर दबाने के लिए कहते थे। इस दौरान वे अश्लील हरकतें भी करते थे। कुछ दिन पहले रात को तकरीबन साढ़े 10 बजे विनोद आर्य ने बुलाया और मालिश के दौरान कुकर्म करने की कोशिश की। इस पर वह डर कर सहारनपुर जिले के एक गांव में अपने घर चला गया।ड्राइवर को कमरा दिया हुआ था वहीं रहने के लिए।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद अब तक टैक्स फ्री नहीं हुई आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, डॉ. राजे नेगी ने जताई चिंता

ड्राइवर ने  आरोप लगाया कि वह जब अपने घर पहुंचा और मोटरसाइकिल से घर का सामान लेने निकला तो बाजार में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसका सिर फट गया और हाथ टूट गया। उसने थाना फतेहपुर में तहरीर देते हुए विनोद आर्य पर जान से मारने की नीयत से एक्सीडेंट कराने का शक जताया। कार्रवाई नहीं होने पर उसने कोर्ट की भी शरण ली। कोर्ट ने पुलिस को इस मामले में सख्त जांच के आदेश दिए थे।

ALSO READ:  UK : ज्योलीकोट मामले में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल लगातार कर रहे निगरानी, स्वास्थ्य विभाग सतर्क, प्रभावित क्षेत्रों में जांच एवं उपचार जारी

एसएसपी अजय सिंह ने बताया ड्राइवर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।विनोद आर्य से जब मीडिया ने बात करने की कोशिश की तो कहना था ड्राइवर उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश नकर रहा है। मेरी उम्र 67 वर्ष अब आप सोच सकेते हो ऐसा मैँ क्या कर सकता

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English