जौलीग्रांट एअरपोर्ट को बम से उड़ाने की फेक धमकी मिली, FIR दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
डोईवाला : कोतवाली डोईवाला पर दिनांक 09.12.2024 को वादी  प्रभाकर मिश्रा निदेशक विमानपतन देहरादून हवाई अड्डा द्वारा शिकायती प्रा0पत्र दिया कि दिनांक 09.12.2024 समय 11.54  बजे [email protected] से देहरादून विमानतल की ईमेल आईडी पर बम थ्रेट का सन्देश प्राप्त हुआ जिसमे सेन्डर द्वारा देहरादून एयरपोर्ट के बाथरूम मे बम छिपाकर रखा जाना अंकित किया गया, उक्त मेल की जाँच करने पर मेल फर्जी व भ्रामक पायी गयी है जो मात्र लोगो मे भय उत्पन्न करने के उदेश्य से मेल की गयी तथा  भ्रामक धमकी के कारण एयरपोर्ट कर्मियो/यात्रियो को असुविधा हुयी है। वादी द्वारा दिये गये प्रा0पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0 357/24 धारा 132/351(3)/353(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है.

Related Articles

हिन्दी English