फर्जी LUCC सोसाइटी घोटाला ठगी का मामला….एक और सरगना दिल्ली से गिरफ्तार हुआ


- संलिप्त अभियुक्त चन्दन राम राज पुरोहित काफी समय से फरार चल रहा था, दिल्ली से हुआ गिरफ्तार
- पौड़ी पुलिस के मुताबिक़, मोबाइल नंबर बदल कर रहा था जगह जगह सोसाइटी के सरगनाओं में से एक है चन्दन राम राज पुरोहित
- ऋषिकेश में भी काफी लोगों क छूना लगा चुकी है या सोसाइटी, जिसमें मीरा नगर, २० बीघा, शिवाजी नगर, बापू ग्राम, गीता नगर, गुमानीवाला, श्यामपुर, रायवाला, सुमन विहार जैसे इलाकों के लगभग हर दूसरा घर इस सोसाइटी की जद में आये हुए हैं
- पुलिस के मुताबिक़ 92 करोड़ का घोटाला किया हुआ है इस [LUCC] सोसाइटी ने
- ऋषिकेश में भी इसका ऑफिस सिटी गेट के पास गीता नगर में स्थित है, नजदीक PNB बैंक, लोग चक्कर काट काट कर थक गए

पुलिस टीम द्वारा उक्त धोखाधड़ी में संलिप्त 05 अभियुक्तों क्रमश: 1. उर्मिला बिष्ट, 2. जगमोहन सिंह बिष्ट, 3.कुमारी प्रज्ञा रावत 4. विनीत सिंह, 5.गिरीश चन्द्र बिष्ट को पूर्व में दिनांक 28.10.2024 को गिरफ्तार किया गया था। मामले में उपरोक्त में संलिप्त अभियुक्त चन्दन राम राज पुरोहित काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु सभी सार्थक प्रयास किये लेकिन अभियुक्त शातिर किस्म का होने के कारण लगातार अपने ठिकाने व मोबाइल नम्बर बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों एवं पतारसी सुरागरसी कर अभियुक्त #चन्दन_राम_राज_पुरोहित को आज दि0 06.02.2025 शास्त्रीनगर दिल्ली किराये के घर से गिरफ्तार किया गया।