ऋषिकेश में आबकारी का छापा, दो अलग अलग जगह से २ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  अवैध शराब बिक्री की रोकथाम हेतु आबकारी टीम जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की टीम द्वारा प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में शुक्रवार को  यानी  दिनांक 26.12.2025 को श्यामपुर ग्रीन चिल्ली रेस्टोरेंट में अवैध शराब बिक्री के ठिकानों पर दविश दी गई. दविश  के  दौरान  ग्रीन चिल्ली रेस्टोरेंट से 20 पाउच माल्टा टेट्रा पैक , 16 हाफ MCD no1 व्हिस्की, 30 पव्वे ओल्ड मोंक रम 45 पव्वे प्रेस्टीज ग्रीन whisky जिसमें एक अभियुक्त विदित पुत्र राम गोपाल निवासी  भट्टोवाला गली नंबर 3 मानसरोवर कॉलोनी श्यामपुर थाना ऋषिकेश जिला देहरादून के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया.
कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए श्यामपुर चटकारा रेस्टोरेंट  में दविश दी गई. तलाशी लेने पर 41 पव्वे व 10 हाफ अलग-अलग ब्रांडों के अंग्रेजी शराब बरामद हुई. मौके पर अभियुक्त कृष्णा सिंह पुत्र धनपाल सिंह सजवान निवासी गली नंबर 6 गढ़ी मयचक श्यामपुर थाना ऋषिकेश जिला देहरादून को  आबकारी अधिनियम धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
Ad

Related Articles

हिन्दी English