ऋषिकेश : निगम में संकल्प दिवस के रूप में सीएम धामी का मनाया जन्मदिन, पूर्व राज्य सभा सांसद तरुण विजय ने कार्यक्रम में की शिरकत

कुशल नेतृत्व की मुख्यमंत्री ने छोड़ी अविश्वसनीय छाप-अनिता ममगाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :  नगर निगम महापौर अनिता ममगाई के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए उनके दीघ्रायू एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर उत्तराखंड को देश का अग्रणीय राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री धामी के संकल्प को पूर्ण करने के लिए शिद्दत के साथ कार्य करने का भाजपाइयों ने प्रण लिया।

शुक्रवार को नगर निगम महापौर अनिता ममगाई के नेतृत्व में निगम के स्वर्ण जंयती सभागार में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन उत्साह के साथ संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए पूर्व सांसद तरूण विजय ने कहा कि मुख्ययमंत्री के विजन से उत्तराखंड विकास की

ओर तेजी से अग्रसर है। उनके विजन व दिशानिर्देशों से निर्मित संकल्पों ने प्रदेशवासियों में एक नई ऊर्जा का संचार किया है।उन्होंने कहा कि सामाजिक सेवा और प्रदेश के विकास पर काम ,नागरिक सत्यापन अभियान, वृद्ध, दिव्यांग तथा अन्य सामाजिक पेंशनों में दो सौ रूपये की बढ़ोतरी करना, सरल भू-कानून, ग्रामीण क्षेत्रों में 4 जी, 5जी नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराना, पर्यावरण मित्रों का एक दिन का मानदेय 500 रूपये करना जैसे जनोपयोगी कार्य आज मुख्मयंत्री धामी की पहचान बन गए हैं। कार्यक्रम संयोजक नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने अपने सम्बोधन में कहा कि एक कुशल राजनेता के तौर पर जो छाप मुख्यमंत्री धामी ने छोड़ी है वो अविश्वसनीय है।उन्होंने कहा कि सत्ता संभालने के बाद वह जनता से किये सभी वादों को पूर्ण करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहे है।

ALSO READ:  UK: मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री धामी ने अपनी कार्य दक्षता से प्रदेश के जनमानस के मन मे भी विकास की नई नई ऊंचाइयों को राज्य में पहुंचाने का विश्वास कायम किया है। कार्यक्रम में शिरकत के लिए विशेष रूप से पहुंची भाजपा प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास , कानून का सख्ती से पालन , यातायात की सुविधाएं जैसे  तमाम संकल्प हैं जिनके माध्यम से पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड के सपनो को पूर्ण करना चाहते हैं। यह तमाम सपने पूर्ण कराने के लिए भाजपा का हर जयेष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ता उनके साथ कृत संकल्पित है।उनके नेतृत्व में उत्तराखंड देश के अग्रणीय राज्यों की कतार में निश्चित ही सम्मलित होगा।

ALSO READ:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर है, पूर्वोत्तर के युवाओं का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

कार्यक्रम अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार कुंवर सिंह रावत की अध्यक्षता में चले कार्यक्रम में  पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता,गोविंद अग्रवाल, ज्योति सजवान, रविंद्र राणा, संदीप शास्त्री, चेतन शर्मा, विवेक गोस्वामी, पंकज शर्मा,पंकज गुप्ता, रमेश अरोड़ा, यशवंत रावत, प्रमोद शर्मा,  विजय बडोनी, मनीष बनवाल, कमलेश जैन, अनीता रेना, कमला गुनसोला, राजकुमारी जुगलान, विजयलक्ष्मी भट्ट, अशर्फी राणावत, रेखा सजवान, किरन त्यागी, मंजू बलोधी , चरनजीत काचू, राजाराम शर्मा, संजय कुमार, विजय बिष्ट, राजीव गुप्ता, ममता नेगी, हेमलता चौहान, दुर्गा देवी,  देवेश्वरी लेखवार, अक्षय खैरावाल, प्रकांत कुमार, दीनदयाल राजभर,पवन शर्मा, रोमा सहगल, जौनी लांबा,प्रिंस गुप्ता, वेद प्रकाश शर्मा, डी एस गुसाईं, गम्भीर मेवाड़ आदि उपस्थित थेे।

Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English