UP: सुल्तानपुर में सीमांकन होने के बाद भी नही हटा अवैध कब्जा तो,प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट-

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ तहसीलदार द्वारा सीमांकन करवाने के एक महीने बाद भी अवैध अतिक्रमण न हटाये जाने पर आज प्रशासन द्वारा बुल्डोजर चलवाकर अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया गया है।दरसल पूरा मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के उतरी स्थित तिवारीपुर का बताया जा रहा है. राजस्व निरीक्षक बंधुआ कला माता प्रसाद उपाध्याय के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर में गाटा संख्या 62 पर त्रिदेव सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह द्वारा रास्ते पर पुवार,पानी की टंकी व ईंटें रखकर अतिक्रमण कर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया था,जिसको लेकर उतरी के नागेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह ने आपत्ति जताई थी,बीती 4 फरवरी 23 को सी आर ओ सुल्तानपुर के आदेश पर तहसीलदार,नायब तहसीलदार नगर,राजस्व निरीक्षक भादा अनिरुद्ध श्रीवास्तव,राजस्व निरीक्षक बंधुआ कला माता प्रसाद उपाध्याय व राजस्व लेखपाल रविन्द्र प्रताप सिंह द्वारा मौके पर पहुँचकर सीमांकन की कार्यवाही की गई थी,सीमांकन सिहद्दे से करके चक मार्ग को चिन्हित कर दिया गया,चकमार्ग को चिन्हित करने के उपरांत अतिक्रमण धारी को बताया भी गए कि अपना अतिक्रमण हटा लें,जिसको लेकर राजस्व टीम व पुलिस प्रशासन द्वारा एक से डेढ़ महीने का समय भी दिया गया, फिर भी अतिक्रमण धारी द्वारा अवैध अतिक्रमण न हटाये जाने पर आज राजस्व टीम द्वारा पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण को बुल्डोजर द्वारा हटवाकर चकमार्ग को क्लियर करा दिया गया है।

ALSO READ:  UK :NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर MBSS में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English