मुनि की रेती: आगामी यात्रा सीजन को देखते हुए सड़क किनारे और घाटों से हटाया गया पुलिस और प्रशासन द्वारा अतिक्रमण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मुनि की रेती : आगामी यात्रा सीजन के दृष्टिगत थाना मुनि के रेती क्षेत्र में सड़क के किनारे व गंगा नदी घाटों पर अवैध हटाया गया अतिक्रमण।

आगामी यात्रा सीजन के दृष्टिगत नवनीत सिंह भुल्लर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  टिहरी गढ़वाल के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती के नेतृत्व में आज दिनाँक 27/03/2023 को थाना मुनि की रेती पुलिस एवं नगरपालिका मुनि की रेती द्वारा शत्रुघ्न घाट, शिवानन्द गेट से खराश्रोत, PWD तिराहा, सड़क के किनारे फुटपाथ एवं गंगा नदी के घाटों पर अवैध रूप लगी लगभग 90 ठेलियों/फड़, दुकानों को हटाया गया। इनके द्वारा सड़क के किनारे फुटपाथ पर ठेलियाँ/फड़/दुकानें आदि लगाकर अवैध अतिक्रमण किया गया था जिससे पैदल यात्री फुटपाथ पर न चलकर सड़क पर चलने को मजबूर थे। हटाये गए अतिक्रमण वाले स्थानों पर ड्यूटी तैनात कर दी गयी भी दशा में सड़क किनारे/ गंगा घाटों पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गयी।

ALSO READ:  UK :स्व. गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन सभी के लिए अपूरणीय क्षति: कमलेश भट्ट

थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा 03 दिवस पूर्व अतिक्रमणकारियों को अवैध अतिक्रमण को हटाने हेतु नोटिस दिए गए थे परन्तु इसके बाद भी उनके स्वतः अतिक्रमण न हटाने पर थाना पुलिस द्वारा आज नगर पालिका मुनि की रेती के साथ संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गयी।

ALSO READ:  UK : हरितालिका तीज भारतीय सनातन संस्कृति, आस्था, श्रद्धा और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है : प्रेमचंद अग्रवाल
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English