मुनि की रेती में सघन चेकिंग अभियान चला और सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया गया, चालान भी किये

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • मुनि की रेती क्षेत्र में पर्यटन सीजन के दृष्टिगत सघन चेकिंग अभियान चलाकर हटाया गया अतिक्रमण
मुनि की रेती : मंगलवार को  चारधाम  यात्रा एवं पर्यटन सीजन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने हेतु मुनि की रेती क्षेत्र में  नवनीत भुल्लर ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद टिहरी गढ़वाल आदेशनुसार व अपर पुलिस अधीक्षक  व क्षेत्राधिकारी नरेन्द्र नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती के नेतृत्व में थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा नगर पंचायत तपोवन के सहयोग से थाना मुनि की रेती से तपोवन चौकी तक अतिक्रमण हटाया गया. जिनके  कारण मुनि की रेती व तपोवन क्षेत्र में ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार जाम की समस्या हो रही थी। अतिक्रमण के दौरान ठेलिया, फड़ व फेरी लगाने वालों का सत्यापन किया गया तथा अवैध रूप से ठेली तथा फड़ लगाने वाले  संदिग्ध व्यक्तियों का पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी तपोवन, चौकी प्रभारी जानकी पुल, थाना मुनि की रेती का पुलिस बल व नगर  पंचायत तपोवन के अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

हिन्दी English