हाथी का उत्पात…साहब नगर में खेतों में खड़ी गन्ने और धान की फसल रौदी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश- राजा जी पार्क से सटे ग्राम पंचायत  साहब नगर मे इन दिनो हाथियो ने उत्पात मचाया हुआ है |जहा खेतो मे खडी गन्ने एवं धान  की फसल को नुकसान पहुंचा रहे है | किसान रविन्द्र सिंह ने बताया की खेतो मे बोयी गयी गन्ने की फसल को हाथियो से बचाना अब चुनौती बन गया है | वही   किसान सुशीला देवी,  कुल बहादुर राणा, रूद्र शमशेर बहादुर राना, और प्रकाश राना ने बताया कि उनकी धान  की फसलें हाथियों के उत्पात के कारण पूरी तरह बर्बाद हो रही हैं। किसानों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये है.ग्रामीणों का कहना है कि अगर वे अपनी फसलों और जान-माल की सुरक्षा के लिए खेतों में लाइट लगाते हैं, तो उन्हें डर है कि इससे हाथियों को नुकसान हो सकता है, जिससे और अधिक दिक्कतें पैदा हो सकती हैं।मौके पर मौजूद वार्ड सदस्य गीता रावत ने बताया कि उन्होंने भी वन विभाग को कई बार सूचना दी थी। हालांकि, वन विभाग ने केवल आश्वासन दिया है, पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। भाजपा नेता अम्बर गुरूंग ने भी वन विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह क्षेत्र राजा जी नेशनल पार्क के पास स्थित है, और इसके बावजूद पार्क के अधिकारियों ने सूचना के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
Ad

Related Articles

हिन्दी English